राजनांदगांव

नग्न प्रदर्शन भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश- कोमल
23-Feb-2026 4:42 PM
नग्न प्रदर्शन भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश- कोमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहां उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया।
श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी देश को अपमानित करने के बहुत प्रयास किए थे, परन्तु यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन, निर्लज्जता और मानसिक दीवालिएपन को दर्शाता है। राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है। एक तरफ  जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता राजनीति का प्रतीक बन कर रह गई है।


अन्य पोस्ट