राजनांदगांव

नपं अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव व संचालक से की भेंट, सौंपा ज्ञापन
21-Feb-2026 4:28 PM
नपं अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव व संचालक से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 फरवरी।
नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं सीएम कार्यालय में विशेष सचिव आईएएस बसव राजू से भेंट कर नगरीय निकाय के समस्याओं के निदान के लिए चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।

श्री मानिकपुरी ने गुरुवार को राजधानी पहुंचकर मंत्रालय महानदी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं सीएम कार्यालय के विशेष सचिव आईएएस बसव राजू से भेंट कर उन्हें नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देते उनके निदान की मांग की। उन्होंने नपं अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएंगे। श्री मानिकपुरी ने प्रमुख सचिव को बताया कि जल आवर्धन योजनांतर्गत नगर के लिए वर्ष 2019 से साढे 11 करोड़ की राशि मंजूर है।  योजनांंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं साढे चार लाख लीटर की पानी टंकी का निर्माण हो चुका है। पाईप लाइन बिछाने का कार्य जारी है, लेकिन शिवनाथ नदी एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण भूमि अधिग्रहण के चलते रूका हुआ है। श्री मानिकपुरी ने श्री राजू को बताया कि इंटेकवेल निर्माण के लिए लगभग 6 डिसमिल निजी कृषक भूमि  को अधिग्रहण करने की आवश्यकता है। इसके कारण यह कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। श्री मानिकपुरी ने बताया कि योजनांतर्गत निकाय के पास इस योजना के लिए आई राशि के ब्याज की राशि से निजी कृषक  के भूमि अधिग्रण का मुआवजा भी प्रदान किया जा सकता है, लेकिन शीर्ष कार्यालय से अधिग्रहण की मंजूरी नहंी मिलने से यह काम अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते नगर में गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट