राजनांदगांव

डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी बनने चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
20-Feb-2026 3:54 PM
डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी बनने चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

22 को नांदगांव में दर्जनभर केंद्रों में छग पीएससी की परीक्षा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य राजपत्रित पदों के लिए रविवार 22 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया है। शहर के कॉलेजों और स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र पनेका में भी प्रशासन ने इस बार परीक्षा केंद्र बनाया है।

पीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के लिए फार्म  काफी पहले जमा किए गए थे। इस आधार पर राजनांदगांव जिले में 4 हजार 185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन जमा किया है। वहीं दिग्विजय कॉलेज, साइंस कॉलेज, कमला कॉलेज के अलावा बसंतपुर स्कूल, स्टेट स्कूल, महारानी स्कूल, शंकरपुर स्कूल व पनेका को भी सेंटर बनाया है। पीएससी की परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को अहम जांच पड़ताल के बाद केंद्र में दाखिला मिलेगा। पारदर्शीता के साथ परीक्षा कराने के लिए पीएससी ने केंद्राध्यक्षों को आवश्यक नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया है। ऐसे में युवक-युवतियों को जांच के बाद दाखिला मिलेगा। बहरहाल दो दिन बाद रविवार को पीएससी द्वारा शीर्ष पदों को लेकर प्रारंभिक परीक्षा में सवालों से जुड़े प्रश्न पत्र मिलेंगे। नतीजों के बाद अगले स्टेप के लिए परीक्षा होगी।  


अन्य पोस्ट