राजनांदगांव
राजनांदगांव, 19 फरवरी। 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पंप सुधार कार्य के कारण कंचनबाग, लखोली और कन्हारपुरी टंकी से पानी सप्लाई में कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा ग्रीष्म ऋतु के पूर्व मोहारा फिल्टर प्लांट संधारण करने के साथ-साथ निगम सीमाक्षेत्र के सभी पानी टंकियों की सफाई कार्य की गई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। सुधार की कड़ी में वर्तमान में मोहारा फिल्टर प्लांट के 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पंप सुधार कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण कंचनबाग एवं लखोली (कन्हारपुरी) टंकी पूरी नहीं भर पा रही है। टंकी पूरी नहीं भरने की स्थिति में उक्त टंकियों से होने वाली सप्लाई क्षेत्र में पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। पंप मरम्मत कार्य के संबंध में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट का पंप मरम्मत कार्य जारी है, जिस वजह से कंचनबाग व लखोली टंकी पूरी नहीं भर पाने की स्थिति में कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशन नगर, जनता कालोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में लखोली (कन्हारपुरी) सप्लाई क्षेत्र लखोली, संतोषी नगर, चक्कीपारा, दुर्गा चौक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका एरिया, कन्हारपुरी संपूर्ण क्षेत्र, सनसिटी एरिया में पंप सुधार कार्य होने तक कम पानी सप्लाई होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते सहयोग करने की अपील की है।


