राजनांदगांव

तीखी धूप के साथ तापमान में उछाल, टोपी-गमछा, चश्मा और शीतल पेय की दुकानें सजी
17-Feb-2026 5:06 PM
तीखी धूप के साथ तापमान में उछाल, टोपी-गमछा, चश्मा और शीतल पेय की दुकानें सजी

 फरवरी के दूसरे पखवाड़े में चुभने लगी धूप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
तीखी धूप के साथ तापमान में उछाल शुरू हो गया है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में धूप चुभने लगी है। बढ़ते तापमान के असर से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। रात के  तापमान में भी आंशिक वृद्वि होने से गर्माहट बढ़ी  है। पारा बढऩे से हवाओं भी गर्म हो गई है।

इस साल मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पडऩे का अंदेशा जाहिर किया है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने मौसम विभाग के अंदेशे को लेकर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में वृद्वि के साथ ही रात में भी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी है। रात को अब पंखे की रफ्तार तेज हो गई है। इन सबके बीच अब बाजार में भी गर्मी से जुड़ी दुकाने सजने लगी है। शहर के मध्य और बाहरी क्षेत्रों के साथ-साथ चौक-चौराहों में शीतल पेय पदार्थ ने व्यवसायिक गति पकड़ ली है। गन्ना रस से लेकर बोतलबंद कोल्डड्रिंग्स की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्टस से निर्मित लस्सी-छाछ की ब्रिकी भी तेज हो गई है। स्थानीय व्यस्तम मार्गों से गुजरने के दौरान गन्ना रस मशानों की आवाज सुनाई भी पड़ रही है। शीतल पेय पदार्थ के साथ ही बोतलबंद पानी का कारोबार भी बढ़ गया है।

इधर गर्मी से बचने के उपायों में से एक टोपी-गमछा में खरीदी-बिक्री तेज हो गई है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों ने टोपी, गमछा और काले चश्में की दुकाने सज गई है। गर्मी से निपटने के लिए टोपी-गमछा दुकानों में लोग खरीदे के लिए मोल-भाव भी कर रहे हैं। शहर के व्यापारिक मार्गो गुड़ाखू लाईन, जूनीहटरी, जयस्तंभ चौक मार्ग और सिनेमा लाईन के दुकानो में खरीदी-बिक्री के साथ ही ग्राहकी बढ़ी है।
कारोबारियों का मानना है कि पिछले कुछ सालों में गर्मी ने लोगों की खूब खबर ली है। जिसकी वजह से धूप से बचने के लिए लोग कई तरह का उपाय कर रहे है। बताया जाता है कि गर्मी की सीजन का व्यापार धीरे-धीरे तेज हो रहा है। मार्च की शुरूआत के साथ ही व्यापारिक गतिविधि  तेज  होगी। तेज धूप की मार से बचने के लिए लोगों की तैयारी साफ तौर पर दिख रही है। इस बीच घरों में पंखे और  कूलर की आवाज भी तेज हो गई है।  इलेक्ट्रानिक्स दुकानों में ग्राहकी में उछाल दिख रहा है। 
 


अन्य पोस्ट