राजनांदगांव

दीपांकर बौद्व कल्याण समिति के चुने गए अध्यक्ष 501 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना को दी मात
17-Feb-2026 4:50 PM
दीपांकर बौद्व कल्याण समिति के चुने गए अध्यक्ष 501 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना को दी मात

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
राजनांदगांव नगर बौद्व कल्याण समिति के दीपांकर खोब्रागढ़े नए अध्यक्ष चुन लिए गए हंै।

एक बड़ी अंतर से खोब्रागढ़े के सिर जीत का सेहरा बंधा। शानदार जीत हासिल करने पर खोब्रागढ़े को सामाजिक और गैर सामाजिक वर्गों से बधाई मिल रही है। पेशे से पत्रकार खोब्रागढ़े विधि स्नातक भी है।
मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दीपांकर खोब्रागढ़, वंदना मेश्राम और विजय रंगारी चुनाव मैदान में थे। प्रत्यक्ष वोट प्रणाली में 01 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
 जिसमें दीपांकर खोब्रागढ़े को 701, वंदना मेश्राम को 279 और विजय रंगारी को मात्र 22 वोट प्राप्त हुए। गणना में 10 मत निरस्त किए गए। इस तरह दीपांकर खोब्रागढ़े ने 501 मतों के भारी अंतर से वंदना मेश्राम को पराजित किया। जल्द ही नए अध्यक्ष खोब्रागढ़े विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर पदभार सम्हालेंगे।

समाज की उन्नति पहली प्राथमिकता- दीपांकर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागढ़े ने कहा कि समाज की उन्नति उनकी पहली प्राथमिकता है। भले ही प्रक्रिया में जीत हुई है, पर असली जीत समाज की हुई, एक परिवर्तन को लेकर हुई, युवाओं के नई उम्मीदों की हुई वरिष्ठों के सम्मान की जीत हुई, समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की जीत हुई है। आने वाले समय में निश्चित रूप से सामाजिक उत्थान, एकता सौहाद्र्र और मजबूत समाज के निर्माण में कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट