राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार 15 फरवरी को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रखने निगम द्वारा बयान जारी कर मांस विक्रय करने वालों से दुकान बंद रखने समझाईस दी गई थी, किन्तु निरीक्षण के दौरान कसाईपारा निवासी मुस्तकीम कुरैशी द्वारा कौरिनभाठा में ठेला में अवैध रूप से मांस विक्रय करते पाया गया। जिसकी जानकारी होते ही नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं मौका में पहुंच ठेला जब्ती करा थाना मेें प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कराए।
आयुक्त के निर्देश पर निगम का अमला जहां संबंधित मांस विक्रेता मुस्तकीम कुरैशी का ठेला जब्ती की। वहीं बसंतपुर थाना द्वारा भी संबंधित पर भारतीय न्याय सहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पर्व में मांस-मटन विक्रय प्रतिबंधित के दिन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


