राजनांदगांव

550 से अधिक स्थानों में पूजे गए लाखों माता-पिता
15-Feb-2026 4:45 PM
550 से अधिक स्थानों में पूजे गए लाखों माता-पिता

बजरंगपुर नवागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी।
श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के तत्वाधान में इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मातृ-पितृ पूजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर नवागांव में किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी, नगर निगम के चेयरमैन राजा मखीजा, भाजपा युवा नेता बंटी लाल, पूर्व पार्षद टिलेश्वरी साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई देते कहा कि यह संस्कार जो हमारी प्राचीन संस्कृति थे, उसे वर्तमान में भी संस्कारित करने का काम वर्षों से जो चल रहा है, उसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज मातृ-पितृ पूजन दिवस है, जिस तरह श्री गणेशजी ने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद पाया और प्रथम पूज्य हुए ऐसे ही हम भी अपने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सभी क्षेत्रों में सफलता पाए । वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि हमने कई अन्य आयोजन तो बहुत देखे है, पर आज तो यह माता-पिता का जो पूजन देखा है, अब तक का सबसे अच्छा आयोजन रहा है ।

श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर एवं कोषाध्यक्ष टीके चंद्राकर ने बताया कि आज इस कार्यक्रम की सराहना करते भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम सीपी राधाकृष्णन ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।  साथ ही देशभर के विभिन्न केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, राज्यो के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं पत्र के माध्यम से संस्था को भेजी है ।
बाल संस्कार विभाग के प्रमुख संजय साहू ने बताया कि आज के आयोजन में बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने प्रेरणादायक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, फिर बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-मालाएं पहनाई, तिलक किया और हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना की। जिले में अब तक 550 से अधिक स्थानों में यह कार्यक्रम किये गए। जिसमें लाखों माता-पिता व विद्यार्थियों ने माता-पिता व गुरुजनों का आदर करना सीखा है। आयोजन में लेखराम साहू,  प्रवीण चक्रधारी, टहलु राम साहू, रमेश भोजवानी, हेमंत देशमुख, नतेस्वर साहू, खिलेंद्र नेगी, तेजराम यादव, मोहित वर्मा, घंसु साहू, प्यारेलाल वर्मा, सरिता चक्रधारी, संगीता, एरिना बहन, चंद्रप्रभा साहू, मालती जंघेल का सहयोग रहा ।


अन्य पोस्ट