राजनांदगांव

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में महाशिवरात्रि पर्व पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का रुद्राभिषेक
13-Feb-2026 4:42 PM
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में महाशिवरात्रि पर्व पर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का रुद्राभिषेक

राजनांदगांव, 13 फरवरी। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी रविवार को भगवान भोलेनाथ की महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित विश्व के सबसे बड़े ज्योर्तिलिंग में विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ विशाल स्फटिक के पातालेश्वर महादेव व पारे के भव्य पारेशवर ज्योतिर्लिंग का महारुद्रा अभिषेक रात्रि 10 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें श्रद्धालुगण भी हिस्सा ले सकते हैं।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय चर्तुरू सम्प्रदाय के पूर्व श्रीमहंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर में बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ स्थापित किया गया है। जिसमें वर्षभर जनकल्याण व मानस सेवा के साथ ही समय समय पर विभिन्न पर्वों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी पर इस वर्ष भी 15 फरवरी  रविवार को पडऩे वाली महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि 10 बजे से विश्व शांति व जनकल्याण के लिए सिद्धपीठ स्थित विशाल 108 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्रथम तल पर विराजमान दुर्लभ स्फटिक के आकर्षक पातालेश्वर महादेव व तृतीय तल पर विशालकाय भोलेनाथ शिवशंकर के साथ विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों देश के अद्वितीय  पारे के पारेशवर महादेव का महारुद्रा अभिषेक आयोजित है।

भगवान भोलेनाथ का यह रुद्राभिषेक दूध, दही, पंचामृत, शुद्ध घी, अष्टगंध, शहद, गंगाजल, सुगंधित इत्र एवं शुद्ध जल से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के मध्य किया जाएगा। जिसमें भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योर्तिलिंगों के विशेष श्रृंगार, हवन एवं महा आरती भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सिद्धपीठ प्रातरू ब्रम्हमुहूर्त से अंचल सहित देशभर से आनेवाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें भगवान भोलेनाथ के भक्त पूजा, अर्चना, अभिषेक कर सकेंगे।
 


अन्य पोस्ट