राजनांदगांव
राजनांदगांव, 10 फरवरी। राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान में खेले जा रहे पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का विजयी खिताब जगदलपुर क्षेत्र के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में जगदलपुर क्षेत्र ने गत विजेता कोरबा पश्चिम को 2-1 से हराकर इतिहास दर्ज करते शानदार जीत हासिल की।
फाईनल मुकाबले के अंतिम समय में जगदलपुर क्षेत्र की टीम ने चमत्कारिक गोल दागते 2-1 से चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला कोरबा पश्चिम और अंबिकापुर क्षेत्र के बीच हुआ। जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में कोरबा पश्चिम ने अंबिकापुर क्षेत्र को 5-4 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। सेमीफाईनल का दूसरा मुकाबला जगदलपुर क्षेत्र और रायपुर क्षेत्र के बीच हुआ। जिसमें जगदलपुर क्षेत्र शानदार प्रदर्शन करते रायपुर क्षेत्र को 1-0 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में 07 से 09 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता कोरबा की टीम को शील्ड एवं उपविजेता रही राजनांदगांव की टीम को रनर शील्ड प्रदान किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते मुख्य अभियंता श्री सेलट ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के सचिव अतिरिक्त मुख्य अभिंयता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता एस. कंवर, केसीजी खोटे, कार्यपालन अभियंता एनके साहू, एमके साहू, एडी टंडन, बीरबल उइके, कौशलेन्द्र पाण्डे, एसपी जैकब, रविकांत शर्मा, कांती नेताम, पीआरओ डीएस मंडावी, डी. दिलेश्वर राव, अनिल मिंज, प्रकाश सोनटापर, हिरदेरराम कंवर, वीरेन्द्र देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अंतरक्षेत्रीय विद्युत हॉकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक मंडल के अखिलेश मिश्रा, पियुश विश्वास, कृष्णा, लोकेश, कुशाल रजक, हीरादास एवं इन्द्रजीत को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की द्वारा किया गया।


