राजनांदगांव

मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे सशक्त, भरोसेमंद और जमीनी कड़ी-विक्रांत
08-Feb-2026 5:11 PM
मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे सशक्त, भरोसेमंद और जमीनी कड़ी-विक्रांत

स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए जिपं उपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 फरवरी।
खैरागढ़ जिले के ग्राम नवागांवकला स्थित चेन्द्री माता मंदिर के समीप मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिन बहनों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने मितानिन बहनों को सम्मानित करते कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे सशक्त, भरोसेमंद और जमीनी कड़ी हैं।
 उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की धुरी मितानिन बहनें हैं और सरकार उनके हर प्रयास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

सम्मेलन के दौरान मितानिनों ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों से अवगत कराया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोडऩे और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा जागरूकता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। मितानिनों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वय और सहयोग को आवश्यक बताया।  सम्मेलन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, ाजपा नेता दिलेेश्वर यदु, आशीष राजपूत, तेजराम वर्मा, गीतांजलि देवांगन, जिला समन्वयक गीता बंजारे, स्वस्थ पंचायत समन्वयक बसंती रामानंद, तरुण साहू, सुरेखा बैस, कांति साहू, सुनीति गिरिया, पूर्णिमा साहू, ज्योति वर्मा, भागबति पाल, गंगोत्री रजक, गंगा साहू, ऋतु सिंह सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट