राजनांदगांव

कन्हारपुरी के स्कूली बच्चों ने जाना गुड टच- बैड टच
07-Feb-2026 4:44 PM
कन्हारपुरी के स्कूली बच्चों ने जाना गुड टच- बैड टच

राजनांदगांव, 7 फरवरी। शासकीय प्राथमिक शाला  कन्हारपुरी में  रक्षा टीम द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच व डिजिटल सुरक्षा जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन पर शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारपुरी  में अध्ययनरत कक्षा पहली 5वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर एवं आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंहा द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बेड टच के बारे में सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया।
साथ ही बच्चों को स्कूल में लगे पॉक्सो बॉक्स का उपयोग कब और कैसे करना है, किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में सही कदम उठाने, भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने तथा साहसपूर्वक अपनी बात रखने प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त बच्चों को मोबाइल फोन का अत्याधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षकों को  अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक स्टाफ सहित कुल लगभग 187 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट