राजनांदगांव
साहित्य समिति ने शशिकांत को अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
07-Feb-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के संरक्षक शशिकांत द्विवेदी के मार्कफेड अध्यक्ष बनने पर समिति के समस्त कवि व साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी। साहित्य समिति के संरक्षक आत्माराम ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा ठा. प्यारेलाल सहकारिता सम्मान से सम्मानित हो चुके शशिकांत द्विवेदी धर्म, अध्यात्म, राजनीतिक व किसानों का हित चिंतन करने वाले ओजस्वी कवि है। श्री द्विवेदी के मार्कफेड अध्यक्ष अध्यक्ष बनने पर अखिलेश मिश्रा, मानसिंह, सुषमा शुक्ला, थंगेश्वर कुमार साहू, राकेश इंदू भूषण ठाकुर, पद्मलोचन शर्मा, पवन यादव, रिखीराम पटेल, आनन्द राम सार्वा, शारदा तिवारी, अशोक चौधरी, गिरीश ठक्कर, वीरेंद्र तिवारी, गजेद्र हरिहारणो आदि ने शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


