राजनांदगांव

एसपी ने चौकी और थाना प्रभारियों की ली बैठक
05-Feb-2026 4:54 PM
एसपी ने चौकी और थाना प्रभारियों की ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 फरवरी।
एसपी ने बुधवार को थाना और पुलिस चौकियों के प्रभारियों की क्राईम बैठक लेकर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही यातायात और आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 4 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में थाना कोतवाली, चौकी चिखली और चौकी सुरगी के प्रभारी अधिकारियों की क्राईम बैठक ली। बैठक में एसपी अंकिता शर्मा ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आबकारी एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गुंडा -बदमाश, निगरानी बदमाश एवं समाज विरोधी तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, उनकी सतत निगरानी तथा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय पुलिसिंग के निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता, अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई एवं चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट