राजनांदगांव

गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर ही समाज की प्रगति संभव-मधुसूदन
04-Feb-2026 5:23 PM
गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर ही समाज की प्रगति संभव-मधुसूदन

युवा प्रतिभाओं को समाज ने किया सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी।
महापौर मधुसूदन यादव ने जिला कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित सामाजिक मिलन कार्यक्रम में कहा कि अपनी सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एवं अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर ही किसी भी समाज की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यादव समाज के बंधु एकजुट होकर समान उद्देश्य के लिए संगठित होकर प्रयास करें, तभी समाज की आर्थिक, वैचारिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रगति संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा वार्ड में सामाजिक बंधुओं के लिए 25 लाख रुपए की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा भी की।  आयोजन में मोहारा बस्ती से मोहारा मेला स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य का प्रदर्शन कर आनंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव व अध्यक्षता कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष मन्ना यादव ने की।  विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद आलोक श्रोती, सरपंच अनामिका यादव शामिल थे। आयोजन में सिंगदई सर्किल अध्यक्ष विशारद यादव ने स्वागत भाषण के बाद सामाजिक भवन की आवश्यकता से अवगत कराते भवन निर्माण की मांग की। जिलाध्यक्ष मन्ना यादव ने अपने भाषण में समाज की समस्याओं एवं भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराया।


अन्य पोस्ट