राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आगामी 9 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है। बैठक में 13 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन की स्वीकृति एवं अनुमोदन के किए जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। इसी प्रकार चौक चौराहा के नामकरण की कड़ी में पुष्पवाटिका का नाम वेद्मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम आचार्य जी के नाम से किए जाने, डोंगरगांव रोड में ब्रम्हकुमारी प्रवेश द्वार के चौक का नाम ब्रम्हकुमारी चौक, केशन नगर स्थित चौराहे का नाम कालीबाड़ी चौक, महामाया चौक बसंतपुर का नाम संत शिरोमणी सेन जी महाराज, कौरिनभाठा स्थित चौराहे का नाम चित्रांश चौराहा, सिंधी कालोनी वार्ड नं. 23 के संत कवरराम चौराहा से झूलेलाल घाट जाने वाले मार्ग का नाम संत बाबा आसूदाराम मार्ग, वार्ड नं. 23 सिंधी कालोनी हेमू कालाणी चौक के पास स्थित गार्डन का नाम शदाणी उद्यान एवं फरहद चौक का नामा शहीद वीरनारायण सिंह चौक के नाम पर किए जाने चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि विषय क्र. 3 में जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, विषय क्र. 4 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त होने की जानकारी प्रेषित किए जाने की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विषय क्र. 5 नगर निगम राजनांदगांव में स्वास्थ्य विभाग के फिल्ड अधिकारी-कर्मचारी (वार्ड प्रभारी, सफाई दरोगा, स्वच्छता निरीक्षक) को पेट्रोल भत्ता राशि एक हजार रुपए प्रदाय किए जाने व विषय क्र. 6 में नगर निगम राजनांदगांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा संघ की विभिन्न गतिविधियो का संचालन हेतु 50 हजार रुपए की मांग की स्वीकृति तथा विषय क्र. 7 दिल्ली दरवाजा व्यवसायिक परिसर स्थित प्रथम तल की 02 दुकानें, पुत्रीशाला व्यवसायिक परिसर की दुकान क्र. 17 व सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने निर्मित व्यवसायिक परिसर के दुकानों की नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि विषय क्र. 8 में नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत गंज चौक से कन्हारपुरी तक सडक़ चौडीकरण एंव उन्नयन कार्य हेतु लागत राशि 1439.90 लाख रुपए की निविदा आमंत्रण किए जाने की स्वीकृति, विषय क्र. 9 अधोसंरचना मद अंतर्गत शासन स्वीकृति अनुसार 350 लाख रुपए से नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किए जाने हेतु जारी की गई निविदा की पुष्टि/अनुमोदन, विषय क्र. 10 नगर पालिक निगम राजनांदगांव में मुख्यमंत्री नगोत्थान योजनांतर्गत आडिटोरियम निर्माण हेतु लागत राशि 1592.06 लाख रुपए की निविदा आमंत्रण किए जाने की स्वीकृति, विषय क्र. 11 अधोसंरचना मद अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड, लाईट व पानी की व्यवस्था हेतु राशि 490.04 लाख रुपए के सिस्टम टेंडल नं. 178067 आहूत निविदा की पुष्टि/अनुमोदन एवं प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, विषय क्र. 12 मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एंव नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एमएम राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु न्युनतम दर की स्वीकृति के अलावा अंतिम विषय में संपत्तिकर, युक्तिकरण की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है।


