राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लगातार अपनी विधानसभा के विकास कार्यों के लिए सतत प्रयास करते रहते हैं और लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने में लगे रहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को डॉ. सिंह ने अपने विधानसभा में 45 कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करवाई। मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 25-26 में भाग संख्या 80 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए राशि में से प्रावधानित राशि की स्वीकृति प्रदान की गई । इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर अमल करते 2 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति प्राधिकरण के अनुमोदन की प्रत्याशा में दी गई है।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार विकास कार्यों की स्वीकृति पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, खिलेश्वर साहू, रोहित चंद्राकर, लीलाधर टांक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित भाजपा नेताओ ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है।


