राजनांदगांव

पारिवारिक रंजिश में वृद्ध पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
03-Feb-2026 5:15 PM
पारिवारिक रंजिश में वृद्ध पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी।
पारिवारिक रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 01 फरवरी को ग्राम अछोली निवासी चंद्रकुमार जंघेल एवं ग्राम पेंड्रावन निवासी यशंवत वर्मा मोटर साइकिल से ग्राम कोटरा में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम कोटरा निवासी धुरूराम जंघेल के घर आकर जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से धुरूराम के सिर के पीछे, बांये आंख के ऊपर गले में एवं बांये हाथ के पास ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दोनों आरोपी भागने लगे थे, जिसे पकडक़र थाना लाया गया।

पूछताछ पर बताया कि दादा कन्हैया को धुरूराम द्वारा कुछ साल पहले मारपीट किए थे। उसी का बदला लेने धुरूराम को जान से मारने की नीयत से चाकू से कई बार अनेक जगह वार किया। प्रार्थिया सकुनबाई जंघेल 55  साल निवासी कोटरा थाना छुईखदान की रिपोर्ट पर  छुईखदान में धारा 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी चंद्रकुमार जंघेल से घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे की टंगली एवं आरोपी यशवंत वर्मा से मोटर साइकिल को जब्त किया गया। आरोपी चंद्रकुमार 20 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग और यशवंत वर्मा 23 साल निवासी पेंड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों को 01 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को उपजेल सलोनी भेजा गया।


अन्य पोस्ट