राजनांदगांव
राजनांदगांव, 2 फरवरी। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बरनालाकला नाला के किनारे जंगल में अज्ञात 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया तथा आबकारी अधिनियम की धारा अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ अनिल कुमार सिंह, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे व मोहन राव शामिल थे।
जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


