राजनांदगांव

बांधाबाजार में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस
01-Feb-2026 5:06 PM
बांधाबाजार में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

वरिष्ठ कांग्रेसी खंडेलवाल ने किया ध्वजारोहण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बांधाबाजार के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व उप सरपंच एवं समाजसेवी रमेश खंडेलवाल ने गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात श्री खंडेलवाल ने संबोधित करते भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राथमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सदस्य संदीप मेश्राम, पूर्व सरपंच रामचंद्र नेताम, पूर्व पंच हरदेव भुआर्य, हरिचरणदास दाऊ, महेन्द्र शर्मा, योग गुरू रंजन साहू, राजू शर्मा, प्राचार्य श्रीमती चौधरी, कन्या हाईस्कूल की प्राचार्य, शिक्षकगण, भगवताचार्य श्री तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट