राजनांदगांव

रकम दोगुना करने का झांसा,15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
01-Feb-2026 1:54 PM
रकम दोगुना करने का झांसा,15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुना करने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में प्रार्थी द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 15 लाख रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खातों का विवरण प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद बैंगलौर, रायपुर, बिलासपुर एवं जांजगीर में लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रकाश सिन्हा 32 वर्ष निवासी फेस-2 एफ-50 वुड आयलैंड सोसायटी महादेव घाट अमलेश्वर के मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा में मौजूद होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एचडीएफसी बैंक के करंट अकाउंट का एक चेक जब्त किया गया है।

 


अन्य पोस्ट