राजनांदगांव

पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का किया अभिनंदन
21-Jan-2026 4:33 PM
पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का किया अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जनवरी।
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी के निर्विरोध नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।

उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष  दीपक म्हस्के की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट