राजनांदगांव

नए-नए पैंतरे आजमा किसानों को परेशान कर रही सरकार - पिंटू
19-Jan-2026 5:08 PM
नए-नए पैंतरे आजमा किसानों को परेशान कर रही सरकार - पिंटू

राजनांदगांव, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़। जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही लगातार परेशानियों और प्रशासनिक सख्ती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू ने इसे प्रदेश भाजपा सरकार की किसान विरोधी मनसिकता बताया।
सरकार किसानों की धान खरीदने से बचने नए-नए पैतरे अपना रही है। भाजपा सरकार के नेता और मंत्री किसानों से एक-एक दाना खरीदने का वादा करती है। जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि कई प्रकार के जांच किसानों के खेतों से लेकर घरों कर तमाम सत्यापन के बाद भी धान लेने टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। किसानों को आज शक की दृष्टि से देखा जा रहा है। जैसे किसानों ने खेती करके अपराध कर लिया है।

श्री पिंटू ने कहा कि किसानों के ऊपर लगातार छापामार कार्रवाई किया जा रहा है। जैसे धान कोई गैर कानूनी वस्तु है। जांच के नाम पर किसानों पर कार्रवाई करना और उन्हें अपराधियों की तरह खड़ा कर फोटो लेना अन्नदाताओं का अपमान है।
 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, जहां लगभग आबादी कृषि पर आश्रित है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते धान बुआई से पहले किसानों को बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ा, महंगे दरों में बीज खरीदने के बाद, सरकार किसानों को खाद आपूर्ति करने असमर्थ रही।

किसान फसल बचाने दोगुनी दामों में खाद खरीदने मजबूर हुए। हजारों रुपए की कर्ज में डूबने और कई परेशानियां बाद किसानों की उपज तैयार हुई तो सरकार प्रारंभ से ही अपनी व्यापारी मित्रों को लाभ पहुंचाने धान खरीदी करने से पीछे हटने तकनीकी दिक्कतों, धान में नमी सहित अनेक कारणों को लेकर क्या-क्या बहाना बना रही है। 15 जनवरी बीत चुकी है, 31 जनवरी तक धान खरीदी किया जाना है। ऐसे में सभी किसानों का धान खरीदी हो पाना संभव नहीं है।


अन्य पोस्ट