राजनांदगांव

महापौर ने किया समाधान शिविर का शुभारंभ
20-Dec-2025 4:10 PM
महापौर ने किया समाधान शिविर का शुभारंभ

24 तक आयोजित होगा शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 दिसंबर।
 शासन द्वारा 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन तिहार मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देशानुसार जनसमान्य को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने पंचायत स्तरीय एवं निकाय स्तरीय शिविर लगाया जाना है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा 19 से 24 दिसंबर तक वार्ड स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

समाधान शिविर के पहले दिन शुक्रवार को 13 वार्डों के लिए मोतीपुर स्कूल में आयोजित शिविर का महापौर मधुसूदन यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर किशुन यदु, सावन वर्मा, मनोहर यादव उपस्थित थे। शिविर में नगर निगम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, विद्युत मंडल के लगे स्टॉल का महापौर यादव ने अवलोकन कर कहा कि सभी विभाग नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड, जन्म-मृत्यु विवाह प्रमाण पत्र, समाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में वार्डवासियों की समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वार्डों के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजना का लाभ लें। शिविर में 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें राशन कार्ड, जल विभाग एवं लोककर्म विभाग से संबंधित 3-3 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुआ तथा विद्युत मंडल से संबंधित 2 आवेदन आए। 13 आवेदनों मे से 2 आवेदनों का तुरंत निराकरण हुआ। जिसमें राशन कार्ड के 1 व नल कनेक्शन के 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। शिविर में संबंधित वार्ड के पार्षद सहित प्र. कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट