राजनांदगांव

चरित्र शंका को लेकर सोती हुई विवाहिता की गला दबाकर हत्या
08-Dec-2025 4:40 PM
चरित्र शंका को लेकर सोती हुई विवाहिता की गला दबाकर हत्या

पति, सास व रिश्तेदार गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 दिसंबर।
शहर के गौरीनगर इलाके में एक विवाहिता के कत्ल के आरोप में पुलिस ने पति, सास और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति, सास और रिश्तेदार ने मृतिका के साथ हमेशा लड़ाई-झगड़ा एवं चरित्र शंका को लेकर दोपहर में सोते से उसके गले में वायर से गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
मिली जानकरी के अनुसार 26 नवंबर को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री राजनांदगांव से प्राप्त अस्पताली मेमो सूचना पर नवविवाहिता महिला मोनिका रामटेके निवासी गौरीनगर को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया।

मृतिका के परिजनों के कथनों एवं पीएम रिपोर्ट की सूक्षमता से जांच करते  धारा-103(1), 3(5), 238 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  विवेचना दौरान मृतिका के पति रवि रामटेके, सास प्रमिला रामटेके एवं रिश्तेदार अजय उर्फ  करन डोंगरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। तीनों आरोपियों द्वारा  मृतिका के साथ हमेशा लडाई-झगड़ा एवं चरित्र शंका को लेकर हत्या का सुनियोजित प्लान बनाकर 26 नवंबर को मृतिका के दोपहर में सोते समय वायर से गला को कसकर दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट