राजनांदगांव

भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र की कांग्रेस ने मनाई जयंती
04-Dec-2025 4:18 PM
भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र की कांग्रेस ने मनाई जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 दिसंबर।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 3 दिसंबर को जयंती प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संगोष्ठी सभा का संचालन करते जानकारी दी कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया। उन्होंने 1947 में कांग्रेस की पहली सरकार में कृषि एवं खाद्य मंत्री का पद संभाला। उन्होंने भारत की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया। चंपारण आंदोलन, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और 1947 में 3 साल उन्हें जेल में भी रहना पड़ा।

उन्हें अपने सादगी, सत्य, निष्ठा और कर्तव्यपराणयता  के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते वरिष्ठ कांग्रेसी मामराज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अपने नेताओं के आदर्श और उनके संघर्ष को याद करती है। वह कभी अपने नेताओं के संघर्ष को भूलती नहीं है और उन्हीं के आदर्शों पर चलकर पार्टी आगे भी जनहित में संघर्ष करती रहेगी। आभार प्रदर्शन शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना ने किया । उक्त अवसर पर  वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, भरत सोनी, प्रकाशचंद बाफना, राजेश चौहान, शरद जैन, नारायण सोनी, विनोद यादव, भारत भूषण शर्मा, मोहसिन कुरेशी, विष्णु सिन्हा, मोहन चुनूरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट