राजनांदगांव

दाऊ रामचंद्र देशमुख अलंकरण देने संस्कृति मंत्री को सौंपा ज्ञापन
03-Dec-2025 4:33 PM
दाऊ रामचंद्र देशमुख अलंकरण देने संस्कृति मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कवि/साहित्यकारों एवं कलाकारों ने उठाई मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में एकत्रित प्रदेशभर के कवि/साहित्यकार एवं रंगकर्मी कलाकारों द्वारा वरिष्ठ कवि  आत्माराम कोशा के नेतृत्व में संस्कृति मंत्री को ज्ञापन सौंपकर चंदैनी गोंदा के संस्थापक दाऊ रामचंद्र देशमुख के नाम पर राज्य अलंकरण दिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर धरसीवा विधायक अनुज शर्मा व अन्य लोक कला धर्मियों ने भी इस मांग का समर्थन करते राज्य शासन द्वारा दाऊ रामचंद्र देशमुख के नाम से सम्मान दिए जाने को गर्व का विषय बताया।

बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छग शासन द्वारा  राजधानी रायपुर के महंत राजा सर्वेश्वर दास आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छग शासन के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल थे। इसके अलावा पूर्व संस्कृति मंत्री व वर्तमान सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्र, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।
 


अन्य पोस्ट