राजनांदगांव

आईजी ने छुरिया थाना का किया औचक निरीक्षण
29-Nov-2025 10:14 PM
आईजी ने छुरिया थाना का किया औचक निरीक्षण

स्टॉफ की सुनी समस्याएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 नवंबर।
पुलिस महानिरीक्षक  राजनांदगांव द्वारा छुरिया थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाना स्टॉफ से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।
मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक  राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य ने छुरिया थाना पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना में रखे विभिन्न अभिलेख, जब्तीमाल रजिस्टर एवं मालखाना कक्ष, थाना परिसर की साफ-सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का विस्तृत अवलोकन किया। जिसमें न्यायालय के लंबित जब्ती माल का शीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। थाना छुरिया का निरीक्षण पर थाना की साफ-सफाई व रिकॉर्ड दुरुस्त पाए जाने पर थाना स्टाफ  को नगद राशि से पुरस्कृत करने हेतु प्रतिवेदन भेजने निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रमेश पटेल  सहित थाना स्टाफ  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट