राजनांदगांव

बिहार चुनाव में जीत कुशल रणनीति का परिणाम - जैन
15-Nov-2025 9:22 PM
बिहार चुनाव में जीत कुशल रणनीति का परिणाम - जैन

राजनांदगांव, 15 नवंबर। भाजपा युवा नेता आशीष जैन ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक विजय भाजपा का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना, यह सब बिहार की जनता के विश्वास, हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल रणनीति एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है। श्री जैन ने कहा कि गांव-गांव, बूथ-बूथ पर जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनता और जनता का अटूट भरोसा आज इस ऐतिहासिक जीत के रूप के सामने आया है। हम इस जनसमर्थन को नमन करते संकल्प लेते हैं कि मोदी-नीतीश नेतृत्व में विकास, सुशासन के पथ को और गति देंगे।


अन्य पोस्ट