राजनांदगांव
बिहार की जनता ने मजबूत नेतृत्व के पक्ष में दिया स्पष्ट जनादेश - रवि
15-Nov-2025 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 15 नवंबर। पार्षद रवि सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को मिली बिहार की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओं के मार्गदर्शन एवं सतत परिश्रम ने इस ऐतिहासिक परिणाम को साकार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भारत की प्रगति, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर एक बार फिर लोकतंत्र की शक्ति और जागरूकता का परिचय दिया है। यह विजय केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि विकास की सोच और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का जनसमर्थित प्रतिफल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


