राजनांदगांव

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने देश की राजनीति में मचाई हलचल- आलोक
15-Nov-2025 9:03 PM
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने देश की राजनीति में मचाई हलचल- आलोक

राजनांदगांव, 15 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की धमाकेदार जीत ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। इस नतीजे के बाद  देशभर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी बीच राजनांदगांव के भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आलोक बिंदल ने इस विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर की राजनीतिक फिजा  में नई हलचल देखने को मिल रही है। बीजेपी खेमे में उत्साह की लहर है। वहीं विपक्ष में मंथन का दौर शुरू हो गया है। बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास जताया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, रणनीतिक दूरदर्शिता और जनहित की नीतियों की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता की शक्ति का प्रमाण है।


अन्य पोस्ट