राजनांदगांव

2 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में सजेगी आरू के गीतों की महफिल
29-Oct-2025 9:06 PM
2 को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में सजेगी आरू के गीतों की महफिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अक्टूबर।
राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर को सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्युनिसिपल स्कूल) राजनांदगांव मैदान में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गीतों से महफिल सजेगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट