राजनांदगांव

सेवा पखवाड़ा में बच्चों ने दिखाया भारत का भविष्य
30-Sep-2025 11:40 PM
सेवा पखवाड़ा में बच्चों ने दिखाया भारत का भविष्य

भाजपा उत्तर मंडल की चित्रकला प्रतियोगिता
राजनांदगांव, 30 सितंबर।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा उत्तर मंडल द्वारा विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्टेट हाईस्कूल राजनांदगांव में किया गया। प्रतियोगिता में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित भारत का स्वप्न साकार करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, रघुवीर सिंह वाधवा, रोहित चंद्राकर, ऋषिदेव चौधरी, पार्षद  राजा माखीजा, प्रमोद झंझाडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमीत सिंह भाटिया, भाजपा मंडल महामंत्रीद्वय चंद्रभान जंघेल एवं विनोद भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी साकेत वैष्णव, अभिषेक यदु,  अपूर्वा समीर श्रीवास्तव,  समीर श्रीवास्तव, प्रमोद साहू के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े संदेश अपनी चित्रकला से प्रस्तुत किए।


अन्य पोस्ट