राजनांदगांव

एसपी ने दरबार लगाकर पुलिस जवानों की सुनी समस्याएं
20-Sep-2025 8:40 PM
एसपी ने दरबार लगाकर पुलिस जवानों की सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 सितंबर। पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण परेड में शामिल होकर सलामी ली। एसपी ने जवानों का टर्नआउट का निरीक्षण किया।  जनरल परेड में जिला राजनांदगांव के रक्षित केन्द्र/ थाना/ चौकी / डॉक स्कार्ट एवं यातायात शाखा के कुल 80 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही  डॉग स्कॉड टीम का भी निरीक्षण किया गया। एमटी शाखा वाहनों का निरीक्षण, लाईन ऑफिस, स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया गया। वहीं एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों का दरबार लगाकर  जवानों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी मोहित गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण के लिए 19 सितंबर को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में उन्हें सलामी दी गई। तत्पश्चात जनरल परेड में उन्होंने सलामी लिया। पुलिस अधीक्षक के वार्षिक निरीक्षण परेड में रक्षित केन्द्र/ थाना/ चौकी/ यातायात शाखा एवं डॉक स्कार्ट के कुल 80 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। परेड में शामिल पुलिस जवानों का टर्नआउट एवं परेड का निरीक्षण किया। साथ ही डॉग स्कॉड का भी निरीक्षण किया गया, जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्नआउट साफ-सुथरा व उच्चकोटि का पाए जाने पर  संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा ईनाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमांडरों को स्कावर्ड ड्रील कराने को कहा गया। जिनके कमाण्ड पर जवानों ने बेहतरीन परेड का प्रदर्शन किया।

परेड के पश्चात एमटी शाखा वाहनों का निरीक्षण, लाईन ऑफिस स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया, जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखा में संधारित सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिसके पश्चात उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का दरबार लेकर पुलिस जवानों के समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश दिया गया। अनुशासित रहकर अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक एवं रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित लगभग 80 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट