राजनांदगांव
स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अगस्त। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन व जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में मानसून हॉकी लीग स्पर्धा 20 से 24 अगस्त तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जा रही मानसून हॉकी लीग के तीसरे दिन भी चार मैच खेला गया। मैच शुरूआत के पूर्व ए. एक्का सहायक संचालक खेयूक विभाग राजनांदगांव, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छग हॉकी, आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, नीलचंद जैन ने मैदान के बीच जाकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।
स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव विरुद्ध डीएचए रायपुर के मध्य खेला गया। पहले मैच में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव ने अपने शुरूआती समय से ही अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया और मैच के पहले ही मिनट में गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई। जिसके बाद खेलो इंडिया सेंटर के खिलाडिय़ों ने आक्रमक पारी खेलते लगातार गोल करती रही खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव की ओर से रेहान और आदर्श राज सिंग ने 2-2 गोल किए। शकील अहमद, यजत कौशिक, अभिषेक यादव और पीयूष साहू ने 1-1 गोल किए थे।
वहीं रायपुर की ओर से सूरज तिवारी ने मात्र 1 गोल किया। दूसरा गोल कैग रायपुर विरूद्ध सीनियर मार्निंग ग्रुप राजनांदगांव के मध्य खेला गया। जिसमें कैग रायपुर ने सीनियर मॉर्निंग को 12-2 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में कैग के खिलाडिय़ों ने शानदार का खेल प्रदर्शन कर एक आसान सी जीत हासिल कैग रायपुर की ओर से बोपन्ना के सी ने 4 गोल, आरोन सरोज, तिराज एऔर विजय कुमार ने 2-2 गोल किया। वहीं वेंकटेश और यशवंत तेलगु ने 1-1 गोल किया था। सीनियर मॉर्निग ग्रुप की ओर से गुमान साहू और गुणवंत पटेल ने 1-1 गोल किया।
तीसरा मैच मेजबान राजनांदगांव विरुद्ध स्पोट्र्स अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। जिसमें मेजबान राजनांदगांव की टीम शुरूआत से आक्रमक पारी खेल का प्रदर्शन किया और मैच के पांचवे मिनट में लव यादव ने गोल कर 1-0 गोल बढ़त बनाई। वहीं मैच के छठवें मिनट में जीवन होरो ने गोल 2-0 गोल बढ़त बनाई थी। वहीं मैच के 16 वे मिनट राजनांदगांव को पैनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कारण साहू ने गोल में तब्दील कर स्कोर 3-0 पर ला दिया। मैच के 31वें, 32वें और 33वें मिनट में जीवन होरो और खुशाल यादव ने गोल कर स्कोर 6-0 पर ला दिया। 35वें मिनट स्पोट्र्स अकादमी रायपुर को पैनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे विष्णु यादव ने गोल में बदलकर स्कोर 6-1 पर ला दिया।
मेजबान राजनांदगांव ने यह मैच 6-1 गोल से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा मैच वन खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के मध्य खेला गया। जिसमें बिलासपुर ने 9-5 गोल से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा व अंतिम मैच भारी बारिश के बीच खेला गया। दोनों ही टीम बारिश में भीगते मैच का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम मैच के मध्यन्तर तक एक-दूसरे के गोल पोस्ट में गोल करते रहे है। मैच के मध्यन्तर तक दोनों टीम 5-5 गोल के बराबरी पर रही। मध्यन्तर के बाद खेलो इंडिया सेंटर के खिलाडिय़ों ने अपने अच्छे खेल का परिचय देते मैच के 48वे, 50वं, 52वे और 58वें मिनट में रोबिट एक्का, सोनू निषाद, ओम यादव और अश्विन कुजूर ने गोल कर स्कोर 9-5 ला दिया और जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।


