राजनांदगांव

विस अध्यक्ष ने किया स्वागत द्वार का भूमिपूजन
18-Aug-2025 4:58 PM
विस अध्यक्ष ने किया स्वागत द्वार का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त।
 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौरव पथ चौखडिय़ा पारा राजनांदगांव में पूर्व मंत्री स्व. लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर 20 लाख रुपए की लागत के स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया।
डॉ. सिंह ने  स्व. भोजवानी के राजनीतिक जीवन को याद करते कहा कि वे बहुत ही सरल, सहज और हमेशा उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति थे। स्व. भोजवानी की पार्षद से लेकर मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग मंत्री का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में पूरी मजबूती से किया। उनके कार्य करने की पद्धति, तरीका और व्यवहार को कभी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में स्थायी स्वागत द्वार बनेगा, जो उनके परिश्रम और मेहनत की हमेशा याद दिलाता रहेगा।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल  अध्यक्ष नीलू शर्मा, योगेश दत्त मिश्रा, अभिषेक सिंह, रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, अतुल विश्वकर्मा, खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट