राजनांदगांव

तिरंगा यात्रा के संयोजक बने मूलचंद लोधी
06-Aug-2025 6:25 PM
तिरंगा यात्रा के संयोजक बने मूलचंद लोधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आगाज जिलेभर में किया जा रहा है। जिसके लिए जिला संयोजक मूलचंद लोधी को बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में कैलाश शर्मा, शीला टाकेश सिन्हा,  संतोष सिंह पूर्व सैनिक एवं राजेश शर्मा पूर्व सैनिक को बनाया गया है।
 

मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि तिरंगा यात्रा के पदेन सदस्य के रूप में महापौर मधुसूदन यादव एवं किरण वैष्णव को शामिल किया गया है। आगामी 8 अगस्त को राजनांदगांव जिले की कार्यशाला होगी तथा मंडल कार्यशाला 10 अगस्त तक करनी होगी एवं विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम 14 अगस्त को तय किया गया है।  जिले एवं सभी मंडलों में शक्ति केंद्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आने वाले समय में घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान को द्रुत गति देने के लिए संगठन द्वारा यह नियुक्ति की गई है।

जिला संयोजक के माध्यम से मंडल स्तर पर टीम तैयार कर घर-घर तिरंगा लहराने की योजना शुरू हो चुकी है, जिस पर अमल करते प्रदेश भाजपा ने विगत दिनों रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में यह जवाबदारी मूलचंद लोधी को सौंपी और तिरंगा यात्रा तथा घर-घर तिरंगा की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


अन्य पोस्ट