राजनांदगांव

महिलाओं को साड़ी देकर सावन उत्सव की शुरूआत
18-Jul-2025 5:06 PM
महिलाओं को साड़ी देकर सावन उत्सव की शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई।
भवानी नगर में समाजसेवी महिलाओं ने श्रमिक महिलाओं के साथ भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा कर सावन उत्सव की शुरुआत की।
इस दौरान अधिवक्ता शारदा तिवारी के निवास स्थान भवानी नगर में आसपास के लोगों के घरों में काम करने वाली श्रमिक महिलाओं ने भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा की और पुरोहित श्री राजाराम शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुतियां प्रदान की। महिलाओं ने सावन उत्सव की शुरूआत एक-दूसरे को हरी चूडिय़ां प्रदान कर की। वहीं गुरु पूर्णिमा का पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया।

इस दौरान शारदा तिवारी ने महिलाओं को बताया कि सनातन धर्म के वैदिक वांग्मय 4 वेद, 18 पुराण, 108 उपनिषद सहित पंचम वेद महाभारत के रचयिता भगवान वेद व्यास की जन्म जयंती के उपलब्ध में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन समस्त गुरुओं की पूजा की भी जाती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व जिसने हमें सद ज्ञान दिया उन गुरुओं के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है।
सावन उत्सव की शुरूआत सहित गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित इस पूजा-अर्चना कार्यक्रम में श्रमिक वर्ग की महिला आशा यादव, गीता साहू,  बसंती यादव, लता यादव, प्रियंका साहू, गीता यादव, सुनीता साहू सहित समाजसेवी महिलाएं प्रवीणा राठौर, श्रद्धा ढोक, अंजू श्रीवास्तव, प्रमिला डेकाटे, गीता सोनी, सूरज देवांगन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में लोगों को भगवान की महाप्रसादी भोजन
कराया गया।


अन्य पोस्ट