राजनांदगांव

राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े की सभा में शामिल हुए कांग्रेसी
09-Jul-2025 4:57 PM
राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े की सभा में शामिल हुए कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव 9 जुलाई।
भाजपा की जवान, किसान, संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की विशाल जनसभा में राजनांदगांव से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि रायपुर साइंस कॉलेज में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित किसान, जवान व संविधान सभा को संबोधित करने राष्ट्रीय अयक्ष खडग़े का आगमन हुआ। जिसको लेकर शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व में राजनंादगांव  शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।
इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि दो दिन से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, फिर भी कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने रोक नहीं पाई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना हुए।

सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े ने कांग्रेसियों को आह्वान करते कहा कि छग में भ्रष्टाचार रूपी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।
इस भ्रष्ट सरकार ने सभी वर्ग को परेशान व हतशा कर दिया है। आज खेती-किसानी का समय है, पर किसानों का खाद-बीज नहीं मिल पा रही है। युवाओं को नौकरी तो नहीं दे रही है, पर शराब का जहर जरूर पिला रही है। प्रदेश में जल, जंगल और जमीन बचाना है तो भाजपा को सत्ता से दूर भगाना होगा। केन्द्र की मोदी सरकार भय और झूठ फैलाकर देश में राज कर रही है। युवा को रोजगार की बात को झूमलेबाजी कर रही। वहीं देश की संविधान से खिलवाड़ कर रही। जिसके लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सिपाही बनकर खड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता न डरा है और न ही डरने वाला नहीं है।
 

इस दौरान कमलजीत सिंह पिन्टू,  रमेश डाकलिया,  डॉ. आफताब आलम,  कुतबुद्दीन सोलंकी, दिनेश शर्मा,  रमेश राठौर,  मोहम्मद यहया,  झम्मन देवांगन,  फिरोज अंसारी,  आसिफ  अली,  सूर्यकांत जैन,  संतोष पिल्ले,  वीरेन्द्र चौहान,  शकील रिजवी,  मामराज अग्रवाल,  मनीष गौतम,  अब्बास खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट