राजनांदगांव

मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले किसानों व जनता के हित में लाभकारी होंगे - सचिन
01-Jul-2025 4:55 PM
मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले किसानों व जनता के हित में लाभकारी होंगे - सचिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव, 1 जुलाई।
 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का हृदय से स्वागत करते कहा कि इससे किसानों में एवं जनता में हर्ष की लहर है, क्योंकि मंत्रिमंडल की बैठक में कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते इसके दायरे को बढ़ाया गया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत ध्यान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सचिन बघेल ने कहा कि करीब 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है तो उन्हें भी कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। श्री बघेल ने मंत्रिमंडल के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट