राजनांदगांव

सुधांशु महाराज और शिष्यों का महामिलन कल
14-Jun-2025 5:16 PM
सुधांशु महाराज और शिष्यों का महामिलन कल

राजनांदगांव, 14 जून। विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी, सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि परम पूज्य सद्गुरुदेव सुधांशु महाराज की प्रवचन यात्रा की स्वर्ण जयंती गुरु कृपा के 25 वर्ष  पूर्ण होने पर कल 15 जून छत्तीसगढ़ प्रदेश स्थित ब्रह्मलोक आश्रम ग्राम परसदा कुमहारी दुर्ग पधार रहे हैं। सुबह 9 से दोपहर 01 बजे तक  सुधांशु महाराज अपने शिष्यों को दर्शन देंगे।  15 जून को सद्गुरु से मिलने छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजनंदगांव के  समस्त गुरु भक्त  अपने पूज्य सद्गुरुदेव से मिलन हेतु ब्रह्मलोक आश्रम  ग्राम परसदा कुम्हारी  दुर्ग के लिए  प्रात: 7 बजे प्रस्थान करेंगे।
 उक्त जानकारी राजनांदगांव विश्व  जागृति मिशन के  सचिव सौरभ खंडेलवाल ने दी।


अन्य पोस्ट