राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मई। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर निगम के सभागृह में महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रदर्शनी लगाकर संगोष्ठी आयोजित की गई। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जयंती मनाने शासन के दिशा निर्देश की जानकारी दी। वहीं ग्रामीण बंैक के सेवानिवृत्त प्रबंधक अमोद श्रीवास्तव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से होल्कर की जीवन गाथा का चित्रण दिखाया गया तथा उनकी जीवनी संबंधी पत्रिका वितरित की गई।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा 21 से 31 मई के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके तहत महिला सशक्तिकरण के लिए उनके जीवन वृतांत को जन-जन तक पहुचाने संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वच्छता दीदीयों का सम्मान के अलावा आम गृहणियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ऐतिहासिक, पुरातात्विक तथा धार्मिक महत्व के स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानो तथा जल स्त्रोंत जैसे तालाब, कुंआ, हैंडपंप के आसपास, श्रमदान कर सफाई अभियन चलाना तथा स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना है। ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक अमोद श्रीवास्तव ने संगोष्ठी में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी के पश्चात महिला समूह एवं स्वच्छता दीदीयों ने अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिलाओं को उनके जीवनी पर प्रकाशित पत्रिका वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा सहित महिला समूह एवं स्वच्छता दीदी तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


