राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ हॉकी की अनिशा-गीता अर्जेंटीना में दिखाएंगी जौहर
19-May-2025 3:36 PM
छत्तीसगढ़ हॉकी की अनिशा-गीता अर्जेंटीना में दिखाएंगी जौहर

प्रदेश की बेटियों ने बढ़ाया मान

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 मई। बैंगलोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की अनिशा साहू और गीता यादव का चयन  अर्जेंटीना के रोसारियो में  खेले जाने वाले 4 नेसन हॉकी टूर्नामेंट  के लिए किया गया है। यह टूर आने वाले समय में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों को लेकर किया जा रहा है।

 इस 24 सदस्यी टीम में से ही उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन दिसंबर में होने वाले स्नढ्ढ॥ हॉकी जूनियर महिला विश्वकप के लिए किया जाएगा। ज्ञात हो कि कु.अनिशा साहू विगत 4 वर्षो से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल है तथा गीता यादव भी विगत 2 वर्षों से जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में शामिल हुई है और उन्होंने अपने खेल के प्रदर्शन के आधार पर यह जगह बनाई है।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष  फिरोज अंसारी ने बताया की  अर्जेंटीना के रोसारियो में आगामी  25 मई से 2 जून 2025 (ढ्ढस्ञ्ज) तक आयोजित होने वाले 4 नेसन टूर्नामेंट में चार देश - अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली और भारत भाग लेंगे। भारतीय टीम अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, टीम संयोजनों का आकलन करने और रणनीतियों को परिष्कृत करने के लिए भाग लेने वाले प्रत्येक देश के खिलाफ दो मैच खेलेगी।

25 मई से 02 जून तक आयोजित 4 नेशन टूर्नामेंट में भाग लेने के पूर्व कु.अनिशा  बेल्जियम,नीदरलैंड और जर्मनी, का दौरा कर चुकी है, भारतीय हॉकी टीम की ओर से यह उसका तीसरा दौरा होगा जब वह जूनियर महिला इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी।  इसके साथ ही गीता यादव ने भी बहुत कम समय में यह मुकाम हासिल किया है उसने 2 वर्ष के भीतर ही टीम में अपना स्थान बनाया है गीता यादव पूर्व में नीदरलैंड और बेल्जियम का दौरा कर चुकि है।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया की यह बड़े ही गर्व का विषय है कि आज प्रदेश की दो बेटियां देश के लिए खेलने जा रही है गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहले वाली है जिसे सुरवती समय उनके पहले कोच शिव सिंह चौहान ने हॉकी खेलना सिखाया वंही कुछ समय बाद वह  राजनांदगांव में रहकर कोच अनुराज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हॉकी के गुण सीखी है ।  उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था।

 

दोनों ही खिलाड़ी विगत कई वर्षो तक छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौराविंत है। उक्त टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच चिली के साथ खेलेगी। अनिशा साहू और गीता यादव के अर्जेंटीना 4 नेसन टूर्नामेंट में चयन होने पर विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष , उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा,उप मुख्यमंत्री अरूण साव खेल मंत्री टंकराम वर्मा ,खेल संचालक तनुजा सलामे मधुसूदन यादव (महापौर), अभिषेक सिंह (पूर्व सांसद) सचिन बघेल,  हर्षिता स्वामी बघेल,  विक्रम सिसोदिया, फिऱोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव, डी रविशंकर ,ए एक्का, हरिंदर सिंग, विनीता नवघरे, मंजुला बिस्वास,गोपेस्वर  कहरा, राजेश मंडावी,पुष्कल अरोरा, अजित चंद्रवंशी,आशा थॉमस, नीलम चंद जैन,अमिताभ मानिकपुरी,गजेंद्र शर्मा,तुलसी साहू, रश्मि संध्या एक्का,जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव  शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन,कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया भुषण सॉव, नरेश डाकलिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट