राजनांदगांव

नांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर का रास्ता होगा चौड़ा, कटेंगे हजारों पेड़
19-May-2025 12:30 PM
नांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर का रास्ता होगा चौड़ा, कटेंगे हजारों पेड़

 दोनों राज्यमार्ग के 10-10 मीटर चौड़ीकरण में खर्च होंगें 4 अरब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 मई।  राजनांदगांव से खैरागढ़ और मानपुर पहुंच मार्ग की चौड़ीकरण के लिए वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुट गया है। सालों से दोनों स्टेट  हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से सरकार को लगातार जानकारी भेजी जा रही थी।

इन दोनों मार्ग में पिछले एक दशक में वाहनों की तादाद बढऩे से सुगम यातायात लगभग ध्वस्त हो गया था। दोनों मार्ग में आए दिन भीषण सडक़ हादसे होते रहे है। प्रशासन के लिए हादसों को रोकना मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार राज्य सरकार ने दोनों रास्ते की चौड़ीकरण को लेकर 4 अरब रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। हालांकि चौड़ीकरण से हजारों की तादाद में सालों पुराने विशालकाय पेड़ों की निर्माण में आहूति दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि सरकार ने करीब 380 करोड़ रूपए से दोनों स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। वर्तमान में दोनों सडक़ो की चौड़ाई महज 5 मीटर है। अब इसे दुगुना यानी 10 मीटर किया जाएगा। चौड़ीकरण होने के बाद दोनों मार्ग में सडक़ हादसों में कमी आने की संभावना है। टेंडर जारी होने के एक साल के भीतर दोनों मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। चौड़ीकरण के कारण सर्वाधिक मोहला और मानपुर क्षेत्र के वृक्षों की बलि चढ़ेगी। वही खैरागढ़ स्टेट हाईवे में भी पेड़ों को काटा जाएगा। 

एक जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से खैरागढ़ के पहले बायपास तक कुल 34.4 किमी और राजनांदगांव से मानपुर तक कुल 96.2 किमी के चौड़ीकरण के लिए क्रमश 90. 48 करोड़ और 282 करोड़ रूपए खर्च  किया जाएगा। बताया जाता है कि दोनों मार्ग मेें लगभग 16 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे।  कटाई से ज्यादा पेड़ों का वृक्षारोपण सडक़ो की चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई के बाद निर्माण कार्य के बीच नए पौधों भी लगाए जाएगें।

बताया जाता है कि जितनी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी उससे 3 गुना नए पौधें रोपे जाएंगें। दरअसल मौजूदा समय में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद हो सकता है। कई पर्यावरण प्रेमियों को यह बात चूभने लगी है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान पौधे लगाकर कटाई की भरपाई करने का भी प्रस्ताव है। दावा किया जा रहा है कि नए पेड़ों की देखभाल बढ़ते तक की जाएगी। पेड़ों के रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी पुख्ता इंतजाम करने का दावा भी कर रहा है।  


अन्य पोस्ट