राजनांदगांव

कांग्रेस का भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप
17-May-2025 3:32 PM
कांग्रेस का भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप

संविधान बचाओ रैली में कांग्रेसियों ने भाजपा विरोधी लगाए नारे

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 मई। कांग्रेस ने भाजपा पर संविधान को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा द्वारा लगातार संविधान विरोधी कदम उठाने पर कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली निकाली। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों में संविधान बचाओ रैली निकाली।

 

रैली जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर शहर के मानव मंदिर चौक, हलवाई लाइन, गुडाखू लाइन होते हुए वापस जयस्तंभ चौक कांग्रेस भवन के पास समापन हुआ। रैली के पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने सभा कर भाजपा सरकार पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि संविधान रहे, संविधान रहने से भाजपा को नुकसान होगा।

संविधान बचाओ रैली में पूर्व महापौर हेमा देशमुख, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीकिशन खंडेलवाल, हफीज खान, मेहुल मारू, सूर्यकांत जैन, रूपेश दुबे, आसिफ अली, अमित चंद्रवंशी, चमन देवांगन, भोला यादव, राजा तिवारी, माया शर्मा, राजू खान समेत अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट