राजनांदगांव

पौधरोपण करने तैयारी के दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे बुधवार सुबह निगम सीमाक्षेत्र के ग्रामीण वार्ड ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी का निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा तथा अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सुगम यातायात के लिए एप्रोच रोड निर्माण हेतु स्थल के अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के उद्यानों का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के साथ-साथ बारिश में आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण करने तैयारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. भुरे ने सुबह ग्रामीण वार्ड सिंगदई, मोहड़ एवं कन्हारपुरी पहुॅच रिक्त शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने वार्डवासियों की मांग पर आवागम ने लिए एप्रोच रोड हेतु स्थल देखा। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि देख खसरा नक्शा तथा निजी भूमि की जानकारी उपलब्ध कराने अधिकारियों से कहा। उन्होंंने कहा कि शासकीय भूमि है, इसका उपयोग जनहित में करना है। शासकीय भूमि के पास यदि निजी भूमि स्थित है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जाए। एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेत ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि का निरीक्षण कर उन्होंने भूमि स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण की कडी में कलेक्टर डॉ. भूरे शहर के उद्यानों में क्रमश: शिवाजी पार्क, त्रिवेणी परिसर, पुष्पवाटिका, चौपाटी, कृष्ण कुंज, आरके नगर, अमृत उद्यान एवं नेहरू पार्क का जायजा लिया। उन्होंने उद्यानों को देख आयुक्त विश्वकर्मा से कहा कि सभी उद्यानों में रख रखाव एवं मरम्मत की आवश्यकता है। उद्यान के खेल उपकरण, पाथवे, आदि का मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर साफ सफाई रखे। उन्होंंने आगामी वर्षा ऋतु में आवश्यकता अनुसार उद्यानों में वृक्षरोपण करने तैयारी करने कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान नागरिको के भ्रमण एवं मनोरंजन का स्थल है, जहॉ प्राथमिकता तय कर व्यवस्था दुरूस्त रखे।
निरीक्षण के दौरान कार्यपान अभियंता यूकेरामटेके व संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा सहित अधिकारी उपस्थित थे।