राजनांदगांव

मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ाई, चालक फरार
12-May-2025 3:47 PM
मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ाई, चालक फरार

कत्लखाना ले जाने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 मई। पिकअप वाहन में गौ-तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने 14 मवेशियों को पकडक़र कार्रवाई की। वहीं वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक के विरूद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6, 4, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत अपराध घटित करना पाए जाने पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर फरार आरोपी का पतातलाश किया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 11 मई को गैंदाटोला पुलिस को रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मातेखेड़ा से ग्राम मासूल होते हुए एक पिकअप वाहन का चालक अपने उक्त वाहन में मवेशियों को ठूंसकर भरकर क्रूरतापूर्वक महाराष्ट्र ककोड़ी कत्लखाना की ओर ले जा रहा है। सूचना तस्दीक के लिए थाना से पुलिस पार्टी रवाना हुआ, जो रेड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस को पीछे आता देखकर पिकअप वाहन का चालक पकड़े जाने के भय से वाहन को रोड़ में छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल पहाड़ी की ओर फरार हो गया। गवाहों के समक्ष वाहन पिकअप के डाला को चेक करने पर 14 नग गाय बछड़ा प्रजाति के मवेशी को ठंूस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के भरा हुआ मिला। जिसमें से 10 नग जीवित अवस्था एवं चार नग मृत अवस्था में कीमती 14 हजार, चालक सीटपर एक नग मोबाइल फोन कीमती एक हजार एवं पिकअप वाहन कीमती 2 लाख 50 हजार रुपए कीमती 2 लाख 65 हजार रुपए के गवाहों के समक्ष मौके पर विधिवत जब्त कर जीवित मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के पश्चात नंदिनी गौशाला भंडारपुर हालेकोसा छुरिया सुरक्षार्थ में छोड़ा गया। मृत मवेशियों को पशु चिकित्सक से पीएम कराया गया। साथ ही उक्त पिकअप वाहन के चालक के विरूद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6, 4, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत अपराध घटित करना पाए जाने पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर फरार आरोपी का पतातलाश किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट