राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मई। चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश बैद एवं प्रदेश महामंत्री तरुण लहरवानी के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में व्यापारी पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूर्व सांसद सिंह ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश बैद, तरूण लहरवानी व आलोक बिंदल को शुभकामनाएं देते अपेक्षा की कि वर्तमान परिदृश्य में देश की परिस्थितियों पर चेम्बर ऑफ कामर्स की ओर से देश की जाबाज सेना के जवानों के उत्साहवर्णन के लिए लोगों में देश के प्रति भाव जागृत हो और देशहित में सोशल मीडिया में अनर्गल बातों को नहीं प्रसारित करने व इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अंत में चेम्बर के अध्यक्ष कमलेश बैद ने पूर्व सांसद श्री सिंह को उक्त सुझाव के लिए धन्यवाद देते अमल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हसमुख भाई रायचा, शिव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विनोद बोहरा, सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, भीमन धनवानी, रानू जैन, बलविंदर बग्गा, ललित भंसाली, मनोज कोटडिया, हरीश मोटलानी, अनिल वैद्य, राजकुमार वेद, दीपक नौलखा, महेंद्र सुराणा, प्रवीण सेठिया, मयूर ललवानी, ज्ञानू नवलखा, राजेश सोनी, संतोष सोनी, गोल्डी बरडिय़ा, अरुण डुलानी, नरेश बावरिया, चंदन रूचंदानी, राजेश सोनी, दीपक नवलखा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमर ललवानी एवं आभार प्रदर्शन राजकुमार वैद्य ने किया।


