राजनांदगांव

अजय युगांतर के नए चेयरमैन मनोनीत
10-May-2025 7:54 PM
अजय युगांतर के नए चेयरमैन मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 मई। युगांतर पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति की एक आवश्यक बैठक बीते दिनों हुई। बैठक में अजय सिंगी को शैक्षणिक सत्र 2025-26 तथा 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से चेयरमैन के रूप में मनोनीत किया गया।

चेयरमैन का दायित्व संभालते अजय सिंगी ने कहा कि हम टीचिंग और नान टीचिंग स्टॉफ  और प्रबंध समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। इनके अलावा प्रबंध समिति में वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिया, सेक्रेटरी विनय डढ्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा सर्वसम्मति से मनोनीत हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम युगांतर को प्रगति के पथ अग्रसर करने दृढ़ संकल्पित हैं और हम सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। 

विद्यालय के निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी ने शुभकामनाएं देते कहा है कि विद्यालय की नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, प्रबंध समिति के सभी सदस्यों तथा टीचिंग और नान टीचिंग स्टॉफ ने अजय सिंगी, अखराज कोटडिया, विनय डड्ढा, मिश्रीलाल गोलछा को बधाई देते असीम सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट