राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मई। सट्टा-पट्टी का जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि जब्त की। तीनों आरोपियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा द्वारा शहर एवं गांवों में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर उचित कार्रवाई किया। छीरपानी शुलभ सौचालय के पास व गोलबाजार के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए अंकों के सामने रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। नाम पूछने पर अपना नाम विकास सिन्हा उर्फ विक्की, कपिल कोटांगेले व महोम्मद सादिक उर्फ मन्ना बताया। तीनों आरोपी के कब्जे से कागज का पन्ना। विकास से अंकों के आगे रुपए लिखा हुआ। साथ ही नीले रंग का डाट पेन एवं 1230 रुपए जब्त किया गया।
आरोपी कपिल के कब्जे से सात नग कागज का पन्ना, जिसमें अंकों के आगे रुपए लिखा हुआ। साथ ही नीले रंग का डाटपेन एवं 1130 रुपए जब्त किया गया। आरोपी महोम्मद सादिक उर्फ मन्ना के कब्जे से 6 नग कागज का पन्ना। जिसमें अंकों के आगे रुपए लिखा हुआ। साथ ही नीले रंग का डाट पेन एवं 1080 रुपए जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 205/2025, 206/2025, 207/2025 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 की तहत कार्रवाई किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


